- Hindi News
- National
- भगवान परशुराम की जयंती की पूर्व संध्या पर विप्र समाज ने निकाली वाहन रैली
भगवान परशुराम की जयंती की पूर्व संध्या पर विप्र समाज ने निकाली वाहन रैली
सिलवानी|विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम की जयंती की पूर्व संध्या पर नगर में वाहन रैली निकाली गई। जो कि नगर के भ्रमण के बाद प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गई। वाहन रैली बजरंग चौराह से प्रारंभ हुई। जो कि नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी तथा प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गई। वाहन रैली में विप्र बंधु भगवा ध्वज रखे हुए भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।