पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी संघ ने अतिरिक्त हल्कों के जमा कराए बस्ते ज्ञापन देकर तहसीलदार को सौंपे 41 बस्ता

पटवारी संघ ने अतिरिक्त हल्कों के जमा कराए बस्ते ज्ञापन देकर तहसीलदार को सौंपे 41 बस्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलवानी| मांगों को लेकर क्रमबद्ध आंदोलन कर रहे तहसील के पटवारियों ने शुक्रवार को अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर तहसीलदार सुशील कुमार को मांग पत्र सौंपा। अतिरिक्त पटवारी हल्कों के बस्ता भी जमा कराए। एकत्रित हुए पटवारी तहसील कार्यालय पहुंचे यहां पर तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा। इसके अतिरिक्त अनेक पटवारियों के पास अतिरिक्त हल्कों का प्रभार भी है जिसके लेकर पटवारी परेशान है। पटवारी हल्कों का अतिरिक्त प्रभार संभाले सभी पटवारियों ने तहसील दार को अतिरिक्त हलको के बस्ते भी सौंपे तथा निर्णय लिया कि प्रभार बाले पटवारी हल्कोंं का कार्य ही पदस्थ पटवारी करेंगे।

अतिरिक्त हल्कों का कार्य नहीं करेंगे: तहसील क्षेत्र में 68 पटवारी हल्के है। लेकिन वर्तमान में मात्र 27पटवारी ही पदस्थ है। 41 पटवारियों की कमी बनी हुई है। तहसीलदार को मांगपत्र देने व अतिरिक्त पटवारी हल्को के बस्ता जमा कराए जाते समय पटवारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता रामशरण रघुवंशी, तहसील पटवारी संघ के अध्यक्ष विजय सोनी, रमन मेहरा,शंकर लाल दिवार, सुशील मिश्रा, कल्याण सिंह, पर्वत सिंह,घनश्याम शिल्पी, यादव सिंह धाकड़, दीपक कटारे, सौमित्र शरण आचार्य, रामकुमार राय, विमला दिवार, अंकुर दुबे, शैलेश सिंह राजपूत, नारायण सिंह राजपूत, विजय चंदेल, मुकेश, प्रीतम सिंह आदि उपस्थित रहें।

पटवारियों ने अतिरिक्त हल्कों के बस्ते सौंपे

खबरें और भी हैं...