पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई अभियान के तीसरे दिन प्राचीन बावड़ी की सफाई, सैकड़़ों लोगों ने किया श्रमदान

सफाई अभियान के तीसरे दिन प्राचीन बावड़ी की सफाई, सैकड़़ों लोगों ने किया श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर की ऐतिहासिक धरोहर 200 साल पुरानी बावड़ी को बचाने व साफ सफाई किए जाने के लिए नागरिकों के हाथ उठने लगे हैं। तीसरे दिन सफाई कार्य करने अनेक नगरवासी पहुंचे। बावड़ी के मलबे को तगाड़ी में भर कर बाहर निकाला। नगर की ऐतिहासिक धरोहर बावड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।

बावड़ी मेें फैले मलबे की सफाई किए जाने को लेकर नगर के लोग व प्रशासनिक अधिकारी प्रतिदिन बावड़ी पहुंच रहे है। सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी दर्ज करा रहे है। लगातार चल रहे सफाई अभियान के तहत तीन दिनों मे समाज सेवियों, युवाओं व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा सैकड़ों तगारी मलबे को निकाला जा चुका है। ऐतिहासिक बावड़ी को बचाए जाने के लिए चलाए जा रहे सफाई अभियान को लेकर नागरिकों में उत्साह बना हुआ है। वह प्रतिदिन बावड़ी पहुंच कर मलवा निकाले जाने के लिए श्रमदान कर रहे है।

नपं ने बनाई कार्य योजना

करीब 200 साल पुरानी बावड़ी की साफ सफाई व जीर्णोद्धार किए जाने के लिए नगर परिषद के द्वारा व्यवस्थित कार्य योजना बनाई गई हैं। इस योजना में बावड़ी की पूर्ण रुपेण सफाई, जीर्णोद्धार, मरम्मत आदि कार्य किया जानना शामिल किया गया है। सफाई अभियान के तीसरे दिन शुक्रवार को तहसीलदार सुशील कुमार, समाजसेवी संजय मस्ताना, दीपक चौहान स्वास्थ्य विभाग,सिंघई चंद्र कुमार जैन, छबील चंद्र जैन, सुरेश सेन शिक्षक, भैयालाल साहू, रामगोपाल साहू शिक्षक, आशीष जैन, विनय जैन, प्रशांत जैन, पुनीत समैया, केशव प्रजापति, चंद्रभान कलोसिया आदि पहुंच।

200 साल पुरानी बावड़ी की सफाई व जीर्णोद्धार की नागरिक कर रहे थे मांग

प्राचीन बावड़ी की साफ सफाई कार्य प्रारंभ हुआ

बावड़ी को पुराने रूप में लाना नप का लक्ष्य

नगर की ऐतिहासिक धरोहर बावड़ी को पुराने रूप में लाना नगर परिषद का लक्ष्य है। बावड़ी की सफाई, मरम्मत, जीर्णोद्धार आदि कार्य किए जाने के लिए करीब 30 लाख रुपए की कार्य योजना बना कर प्रशासन के पास भेजी गई है। सफाई कार्य में नागरिकों व प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग मिल रहा है। मुकेश राय अध्यक्ष नगर परिषद सिलवानी।

खबरें और भी हैं...