पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौ फीसदी रहे सरकारी स्कूल के रिजल्ट

सौ फीसदी रहे सरकारी स्कूल के रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलवानी| माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित किए गए वार्षिक परीक्षा परिणाम में तहसील के कई सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा। जिसमें शासकीय हाई स्कूल कीरतपुर ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त किया। इस स्कूल में कक्षा दसवीं में 36विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जिसमें 28 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 8 द्वितीय श्रेणी में उर्त्तीण हुए। विद्यार्थी सत्यम लोधी ने सर्वाधिक 454अंक प्राप्त किए। जबकि राहुल कुशवाहा 442, शैली रघुवंशी 425 और दिनेश कुशवाहा ने 413 अक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त शासकीय हाई स्कूल सियलवाड़ा का हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। छात्रा कीर्ती धाकड़ ने सर्वाधिक 89.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इन दोनों सरकारी स्कूलों का अच्छा रिजल्ट आने का कारण यहां के शिक्षकों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग करना और बच्चों को सरल तरीके से उनकी पढ़ाई कराया जाना बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...