पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में आई 19 समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलवानी| शिक्षकों की समस्याओं को सुनने व उनका निराकरण किए जाने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय में विकास खण्ड स्तरीय विभागीय परिवेदना शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शिक्षकों के द्वारा समस्या तथा मांग संबंधित 18 आवेदन अधिकारियों से समक्ष प्रस्तुत किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में सहायक संचालक केएस गौड़ उपस्थित हुए। श्री गौड़ की उपस्थिति में संपन्न हुए विसा खण्ड स्तरीय विभागीय परिवेदना शिविर में आजाद अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष तेग बहादुर सिंह राजपूत ने ब्लाक शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी नरेश रघुवंशी को अध्यापकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा । विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी ने बताया कि शिविर में कुल 19 आवेदन पत्र निराकरण के लिए प्राप्त हुये । शिविर डीएस चौधरी, आजाद राय, अनीता मालवीय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...