पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानों पर दिन भर रही भीड़, बसें न मिलने से यात्रियों को घंटों तक करना पड़ा इंतजार

दुकानों पर दिन भर रही भीड़, बसें न मिलने से यात्रियों को घंटों तक करना पड़ा इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादी-विवाह के सीजन के चलते बुधवार को कम संख्या में यात्री बसों के चलने के कारण दिनभर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक इंतजार के बाद यात्री गंतव्य तक पहुंच सके। सभी रूट पर चलने बाली यात्री बसें ठसाठस चलीं। जिससे यात्रियों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते एक सप्ताह से बाजार में शादी विवाह की तैयारियों को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं बुधवार को अक्षय तृतीय होने के कारण सुबह ही लोगों का आना जाना लगा रहा। दो पहिया वाहन चार पहिया वाहनों के साथ ही बसों में भी अक्षय तृतीय को लेकर भीड़ रही। हर कोई शादी की तैयारियों को व्यस्त था। दूल्हा दुल्हन के रिश्तेदार हर जगह शादी के सामग्री के साथ बसों में या चार पहिया वाहनों के सफर करते दिखाई दिए।

शादी मुहूर्त के कारण सागर, भोपाल, जबलपुर, गाडरवारा, पिपरिया आदि रूटों पर प्रत्येक दिन चलने वाली यात्री बसें भी तय रूट पर नहीं चल पा रहीं हैं। बताया जा रहा है कि विभिन्न रुटों पर चलने वाली कई बसों के बारात आदि में लगे होने के कारण कम संख्या में बसें उपलब्ध हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को दिनभर धूप में खड़े होकर बसों का करना पड़ा इंतजार

यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को घंटों तक धूप में खड़े होकर करना पड़ा इंतजार।

घंटों के इंतजार के बाद यात्रियों को मिल सकीं बसें

नगर के बस स्टैंड पर बसों से सफर करने के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। कम संख्या में बसो के चलने के कारण यात्रियों को परेशानी के बीच यात्रा करना पड़ रही है। भोपाल जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े मोहन कुमार ने बताया करीब आधा घंटे से बस के इंतजार में खड़े हैं, लेकिन अभी तक बस नहीं आई है। पिपरिया से शादी समारोह में शामिल होने सिलवानी आए संतोष कुमार जैन का कहना है कि बस न होने के कारण वह पिपरिया से पहले बरेली आए तथा बरेली से बस में बैठकर सिलवानी आना पड़ा। सभी बसें सवारियों से ठसाठस रहीं। इसके अतिरिक्त, कमला बाई, सुनीता, रानी आदि सवारियों ने भी आवागमन में परेशानी होने की बात बताई।

नहीं है यात्री प्रतीक्षालय

बस स्टैंड तथा बजरंग चौराह से प्रत्येक दिन करीब 50 यात्री बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन दोनों ही स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। यात्री प्रतीक्षालय न होने के कारण बसों में सफर करने वाले यात्रियों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा, लेकिन नगर परिषद द्वारा दोनों ही स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण मांग के बावजूद भी नहीं कराया गया।

दिनभर बाजार रहा गुलजार

लग्नसरा के चलते साथ ही विवाह सम्मेलन आयोजित होने के चलते बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक किराना, सौंदर्य सामग्री की दुकानें ग्राहकों से गुलजार बनी हुई हैं। इन सामग्री की दुकानों पर सामान क्रय करने के लिए ग्राहकों को वाली आने का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रातः से देर रात तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...