पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडप पूजा कर श्रद्धालुओं ने की यज्ञशाला की परिक्रमा

मंडप पूजा कर श्रद्धालुओं ने की यज्ञशाला की परिक्रमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसील के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सोजनीधाम में 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ, संगीतमयी रामकथा, प्रवचन व रामलीला का आयोजन यज्ञकर्ता रामदास त्यागी महाराज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

सोमवार को यज्ञ शाला में पंडित रामजी उपाध्याय बीकलपुर के मार्ग दर्शन में यज्ञ आचार्य पं: गोविंद शास्त्री बडी देवरी, पं. महेंद्र शास्त्री साईंखेड़ा द्वारा हवन, पूजन आदि अनुष्ठान कराए गए। पांचवे दिन यज्ञ शाला में मंडप पूजा के साथ समस्त आवाहित देवताओं का पूजन व हवन यज्ञ किया गया। सोमवार को सुबह के समय यज्ञ स्थल पर वेदमंत्रों की ध्वनि पर यज्ञ कुंड में यजमानों द्वारा आहुतिया दी गईं तथा वेदमंत्रों द्वारा यज्ञ स्थल को धर्ममय बनाया। सैकड़ों की संख्या में सोजनीधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञशाला की परिक्रमा की गई। श्रद्धा, भक्तिभाव तथा निष्ठा व आस्था के साथ बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिला पुरुष हाथ जोड़कर जयकारा लगाते हुए यज्ञशाला की परिक्रमा लगाई। यज्ञ स्थल पर मेला जैसा माहौल है।

खबरें और भी हैं...