पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यक्रम... प्रेेरणा संवाद में विद्यार्थियों को किया प्रेरित, सीएम के संदेश का लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया

कार्यक्रम... प्रेेरणा संवाद में विद्यार्थियों को किया प्रेरित, सीएम के संदेश का लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलवानी| हायर सेकंडरी परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के लिए सोमवार को प्रेरणा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण दिखाया गया। विकास खंड शिक्षाधिकारी नरेश रघुवंशी ने बताया कि हायर सेकंडरी परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा संवाद कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। जिसमें एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए छू लेंगे आसमान योजनांतर्गत मुख्यमंत्री करियर, काउंसलिंग पहल का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में करीब 150छात्रों ने शामिल होकर प्रेरणादायक संदेश सुना।

खबरें और भी हैं...