पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांग... एक मांग मनवाने के लिए 67 ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों ने शुरू की हड़ताल

मांग... एक मांग मनवाने के लिए 67 ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों ने शुरू की हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलवानी| नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायक मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने से पूर्व आंदोलनकारियों ने एसडीएम अनिल जैन को मांग पत्र भी सौंपा। रोजगार सहायक संघ के तहसील अध्यक्ष बृजमोहन रघुवंशी ने बताया की बीते सालों रोेजगार सहायकों को नियमित किए जाने की मांग शासन से प्रदेश संगठन द्वारा की जा रही है, लेकिन हमेशा ही आश्वासन मिलते रहे, लेकिन रोजगार सहायकों को नियमित नहीं किया गया। एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रांतीय संगठन के आव्हान पर जनपद क्षेत्र की सभी 67 ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायक मंगलवार से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल कर जनपद पंचायत परिसर में धरने पर बैठ गए हैं।

खबरें और भी हैं...