पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला का आरोप पति, सास, ससुर व जेठ व जिठानी ने तेल डाल कर जलाया

महिला का आरोप- पति, सास, ससुर व जेठ व जिठानी ने तेल डाल कर जलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में महिला काशी बाई को आग से करीब 50 प्रतिशत जली हुई अवस्था में सरकारी अस्पताल सिलवानी मे भर्ती कराया । जहां पर महिला ने बताया कि उसके पति, सास, ससुर, जेठ व जिठानी के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। तथा मानसिक प्रताड़ना भी दी जाती थी।

महिला जब चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी पति संतोष ने महिला पर मिटटी का तेल डाल कर आग लगा दी। जली हुई अवस्था में महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

पुलिस ने फरियादी कांशी बाई की रिपोर्ट पर आरोपी पति संतोष आदिवासी के खिलाफ जान से माने तथा दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है। तहसीलदार सुशील कुमार के द्वारा सरकारी अस्पताल पहुंच कर आग से जली महिला के कथन लिए गए।

खबरें और भी हैं...