राजेश समाज के तहसील अध्यक्ष चुने गए
राजेश समाज के तहसील अध्यक्ष चुने गए
सिलवानी| कुशवाह समाज की समिति का तहसील इकाई का अध्यक्ष चुने जाने के लिए मंगलवार को नालंदा स्कूल में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में तहसील इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुशवाह समाज की तहसील इकाई का अध्यक्ष चुने जाने को लेकर उपस्थित सदस्यों के बीच विचार विमर्श हुआ। तत्पश्चात सर्व सहमति से राजेश कुमार कुशवाह आमापानी कलां को अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन के बाद कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद कुशवाह ने नव नियुक्त अध्यक्ष को निर्देशित किया कि वह एक माह में तहसील स्तरीय कार्य समिति का गठन करें।