पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक सूत्रीय मांग का ज्ञापन देकर हड़ताल पर चले गए रोजगार सहायक

एक सूत्रीय मांग का ज्ञापन देकर हड़ताल पर चले गए रोजगार सहायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक सूत्रीय मांग का ज्ञापन देकर हड़ताल पर चले गए रोजगार सहायक

सिलवानी| नियमित किए जाने की एक सूत्रीय मांग को लेकर ग्राम पंचायतों मे कार्यरत ग्राम रोजगार सहायक मंगलवार से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने से पूर्व आंदोलन कारियों ने एसडीएम अनिल जैन को मांग पत्र भी सौंपा। ग्राम रोजगार सहायक संघ के तहसील अध्यक्ष ब्रजमोहन रघुवंशी ने बताया कि बीते सालों रोेजगार सहायकों को नियमित किए जाने की मांग शासन से प्रदेश संगठन के द्वारा की जा रही है। लेकिन हमेशा ही आश्वासन मिलते रहे। लेकिन रोजगार सहायकों को नियमित नहीं किया गया। एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रांतीय संगठन के आव्हान पर जनपद क्षेत्र की सभी 67 ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायक मंगलवार से काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। तथा जनपद पंचायत परिसर में बैठ कर मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...