सुल्तानगंज| कुंडा गांव में शनिवार रात 10 बजे से घर से लापता हुई नवविवाहिता पूजा प|ी लोकम लोधी 23 वर्ष का शव गांव के पास बने शासकीय कुएं में संदिग्ध हालत में मिला है। शव मिलने की जानकारी लगते ही सिलवानी एसडीओपी पीएन गोयल, तहसीलदार आरके सिंह, थाना प्रभारी मेहताब सिंह ठाकुर, आरक्षक संजय यादव एवं राम रतन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। शव को बड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया। मृतका के पिता एवं परिजनों के बयान दर्ज किए गए। ग्रामवासियों के अनुसार सरकारी कुआं पक्का बंधा हुआ है जो ऊपर से भी ढंका था, केवल दो बाई तीन का उसमें एक छेद था। मृतका के शरीर पर ब्लाउज था, जबकि कुआं के ऊपर साड़ी, कंगन एवं मोबाइल का ईयर फोन रखा मिला है। मृतका पूजा का 2 वर्ष पहले लोकम के साथ विवाह हुआ था। करीब 13 वर्ष पहले भी मृतका के पति लोकम के बड़े भाई ओमप्रकाश की प|ी भी अपने ही घर में संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर झूलती मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर तहसीलदार के साथ संयुक्त रूप से सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।