पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेट हाईवे पर हुए गड्‌ढ‌े यातायात में बन रहे बाधक, हो रहीं दुर्घटनाएं

स्टेट हाईवे पर हुए गड्‌ढ‌े यातायात में बन रहे बाधक, हो रहीं दुर्घटनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर से निकले स्टेट हाईवे 15 और 44 पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड‌्ढे हो गए हैं। सड़क पर ये गड‌्ढे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी पैदा कर रहे हैं। वहीं हादसे का कारण बन रहे हैं। यह जानकारी प्रशासन को भी है। इसके बाद भी हाईवे के गड‌्ढों को ठीक नहीं कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नगर से दो स्टेट हाईवे निकले हुए हैं। स्टेट हाईवे 44 गैरतगंज से गाडरवारा तक जाता है, जबकि दूसरा स्टेट हाईवे 15 सागर से खंडवा तक होना बताया जा रहा है। दोनाें ही स्टेट हाईवे पर दिन भर ही सैकड़ों की संख्या में यात्री बसों, रेत से भरे डंपर, ट्रक सहित भारी वाहन निकलते हैं। वहीं दो पहिया वाहनों का आवागमन होता है। दोनों ही स्टेट हाईवे के बरेली मार्ग, सियरमऊ सुल्तानगंज मार्ग, गैरतगंज मार्ग, उदयपुरा मार्ग पर कई स्थानों पर कई फिट गहरे व लंबाई व चौड़ाई के गड्‌ढे हो गए हैं। दिन रात ही आवागमन होने के कारण वाहन चालकों को सड़क पर हो चुके गड्ढ़ों के कारण वाहन संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय तो सड़क पर बन आए यह गड‌्ढे दूर से ही वाहन चालकों को नजर आ जाते हैं, जबकि रात्रि के समय गड‌्ढे चालकों को नहीं दिख पाते हंै। इस मार्ग पर से प्रत्येक दिन रेत से भरे ओवरलोड डंपर भी निकलते हंै जो कि सागर, बीना आदि नगरों तक जाते हैं। दिनरात के समय रेत से भरे डंपर बड़ी संख्या में निकलते हैं। ये डंपर सिलवानी से निकल कर विदिशा, सागर, राहतगढ़, बीना, खुरई आदि शहरों नगरों तक जाते हैं। ओवरलोड दौड़ रहे ऐसे डंपरों को भी गड‌्ढों के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। हालांकि स्टेट हाईवे की सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी एमपीआरडीसी की है, लेकिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा सड़क की मरम्मत कराए जाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। फलस्वरूप सड़क पर न-केवल गड‌्ढे हो गए हैं बल्कि कई स्थानों से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

गडढो में तब्दील हुआ स्टेट हाईवे

खबरें और भी हैं...