सिलवानी| नगर के युवा कार्यकर्ता अंकित राय को कलचुरी सेना का सिलवानी नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष दीपक चौकसे की अनुशंसा पर कलचुरी सेना संरक्षक समिति के द्वारा की गई। अंकित के मनोनयन पर मित्रों, नागरिकों , समाज बंधुओं, परिजनों आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।