फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिलवानी| पांच साल से फरार वारंटी को सिलवानी पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी पीएन गोयल व टीआई आरडी शर्मा के मार्गदर्शन में पांच साल से पुलिस को चकमा देकर फरार स्थाई वारंटी सुरेश जोशी पिता शंकर लाल जोशी निवासी साईखेड़ा गांव को पदस्थ प्रधान आरक्षक मलखान सिंह, आरक्षक संजीव, दीपक वर्मा व सैनिक चंद्र शेखर ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।