सेन महाराज की जयंती पर समाज के लोगों ने निकाली शोभायात्रा
सिलवानी| सियरमऊ गांव में संत शिरोमणि सेन महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सियरमऊ के बस स्टैंड हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।मुख्य बाजार शंकर मंदिर, सीताराम मंदिर खेड़ापति मंदिर से होती हुई हनुमान मंदिर पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। मंदिर पर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच विक्रम शाह, जिला अध्यक्ष सेन समाज लालूराम सेन, रामदास सेन,अमित शुक्ला, महेश सेन, सुधीर सेन, बद्री सेन, देवी सेन, जैकी सेन, प्रकाश सेन, सुनील सेन, संतोष सेन, राजू सेन, गोलू सेन, सीताराम सेन, रवि सेन आदि शामिल रहे।
नगर में शोभायात्रा निकाली: औबेदुल्लागंज| राम मंदिर से संत शिरोमणि सेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सभी सजातीय बंधुओं सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। शाम 5 बजे राम मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए मुख्य चौराहे होते हुए वापस राम मंदिर पहुंची।
सेन जयंती पर समाजजनों ने निकाली शोभायात्रा।
निकाला चल समारोह
सुल्तानपुर| सेन समाज के आराध्य देव शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर समाज के बंधुओं ने चल समारोह निकाला। यह चल समारोह राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के संपूर्ण मार्गों से होता हुआ सेन समाज के मंदिर स्थल पहुंचा। इस दौरान सेन समाज के आराध्य देव एवं समाज जनों का जगह-जगह स्वागत किया गया इस दौरान समाज के युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। रंगीन आतिशबाजी के बीच सेन समाज के आराध्य देव के जयकारों के नारे लग रहे थे। समाज बंधुओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आराध्य देव की पूजा अर्चना कर हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया।