किसानों को उनके हित की योजनाओं के बारे में बताया
किसानों को भाजपा सरकार अनेक सुविधाएं दे रही है। योजनाओं व किसान हितार्थ किए गए कार्यों की जानकारी देने के लिए भाजपा के किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा क्षेत्र में किसान सम्मान यात्रा निकाली जा रही है।
भाजपा कार्यकर्ता गावों में पहुंचकर भाजपा सरकार की किसान संबंधित योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जा रहा हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी, श्याम साहू, भाजपा नेत्री अनीता पटेल, विष्णु रावत, विजय शुक्ला, मनीष रघुवंशी, लखन चंदेल,ओमकार शर्मा, चौधरी मेहरवान सिंह आदि द्वारा रविवार को नीगरी,बटेर, खेरी, रम्पुराकलां, सांईखेड़ा, सिमारिया कलां आदि गावों में पहुंचकर किसानों को विस्तार से भाजपा सरकार द्वारा प्रारंभ की गई किसान को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। किसान सम्मान यात्रा के तहत गावों में पहुंच रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं व उपज का उचित दाम दिए जाने के कारण ही कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में बताया कि किसानों को बगैर ब्याज के सहकारी बैंकों से दीर्घ कारिक ऋण दिया जा रहा है। खाद बीज की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान किसानों को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, सिचाई, सड़क, बिजली सहित अन्य योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान व भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीण शामिल हो रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया किसानों का सम्मान।