्राकृतिक आपदाओं से बचाव, मानव कल्याण व विश्व शांति हेतु तहसील मुख्यालय से करीब 8 किमी मीटर दूर प्रसिद्ध श्रीसोजनी धाम में 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ, संगीतमयी रामकथा, प्रवचन व रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामदास त्यागी महाराज के सानिध्य में नर्मदा नदी से कलश में जल लाया गया।
जल से भरे कलशों की स्थापना मंत्रोच्चार के साथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा की गई। यज्ञ कार्यक्रम में गुरुवार को यज्ञ स्थल पर यज्ञाचार्यों द्वारा किए गए। देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना एवं यज्ञ स्थल पर अग्नि प्रज्जवलित की गई। 51 कुण्डीय विराट श्रीराम महायज्ञ, संगीतमयी रामकथा, प्रवचन व रामलीला के आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों तथा श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। प्रथम वार सोजनीधाम में 51 कुण्डीय विराट श्रीराम महायज्ञ, संगीतमयी रामकथा, परामलीला का आयोजन किया जा रहा है।