सिलवानी| भीषण गर्मी में परिंदों के लिए पानी की व्यवस्था करने नगर विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया है। अभियान के तहत पेड़ों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि स्थलों पर जल से भरे पात्र लटकाए जा रहे हैं। नगर विकास समिति के कार्यकर्ता विनय जैन, अभिषेक सिंघई, पुनीत समैया, मो. फैज, फूला खान, ओके जैन, आशीष जैन, गुड्डा चौरसिया, श्रेणिक जैन आदि ने जल से भरे पात्र लटकाए। समिति के कार्यकर्ता विनय जैन ने बताया कि पानी से भरे जलपात्र अनेकों स्थानों पर आने वाले दिनों में भी लटकाए जाएंगे।