सिलवानी|अपनी मांगों को लेकर ग्राम कोटवार 22 मई को आंदोलन करेंगे। आंदोलन को लेकर संगठन के द्वारा रणनीति बनाई जा रही है। कोटवार संघ के जिला प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मांगों से अनेकों बार सरकार को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन मांग को पूर्ण नहीं किया गया। मांगें पूरी न होने पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।