सिलवानी|पेड़ से पत्ती तोड़ते समय 16 वर्षीय एक युवक को करंट लग गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकिल्सालय रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय अभिषेक मेहरा पेड़ से पत्ते तोड़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। स्थानीय लोग उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।