पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेहसाणा में धर्मगुरु का दीदार कर लौट रहे बोहरा परिवार से लूट

मेहसाणा में धर्मगुरु का दीदार कर लौट रहे बोहरा परिवार से लूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमलवाड़ा/बांसिया | गुजरात के मेहसाणा में धर्मगुरु के दीदार कर लौट रहे सागवाड़ा के बोहरा समुदाय के 5 लोगों के साथ ही कार चालक के साथ आधी रात को लूटपाट की वारदात हुई। बोलेरो में आए बदमाशों ने धारदार हथियारों से डरा-धमकाया और हमला करते हुए जेवरात, नकदी और जो कुछ मिला वह सब लूट लिया। करीब 6 लुटेरे बताए जा रहे हैं।





वारदात के बाद पुलिस की तलाशी के दौरान बोलेरो लावारिस हालत में मिली, जिसमें पत्थर भरे हुए थे। माना जा रहा है कि बोलेरो को बदमाश यहीं छोड़कर दूसरे वाहन से भाग गए होंगे, ताकि पकड़ में नहीं आएं।

वारदात मंगलवार रात करीब 1.15 बजे सीमलवाड़ा-मांडली रोड पर देवगांव जीएसएस के पास हुई। उस समय सागवाड़ा का बोहरा परिवार सलमा बाई (55), मुनीरा (40), मुस्तफा (30), ताहेर (12) गुजरात के मेहसाणा में धर्मगुरु के दीदार को गए थे। रात के समय पूरा परिवार कार से वापस लौट रहा था। कार चालक अख्तर पुत्र शब्बीर लखारा, मुसलमान निवासी सिंधी कॉलोनी सागवाड़ा चला रहा था। अख्तर ने बताया कि लौटते समय देवगांव जीएसएस के पास पीछे से एक बिना नंबर की बोलेरो जीप ने आकर टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो को आगे लाकर आड़ी लगा दी, जिससे वे रुक गए।

बोलेरो में से 6 व्यक्ति उतरे, जिनके हाथों में धारदार हथियार, लट्ठ थे। लुटेरों ने हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी, फिर डराते-धमकाते हुए लुटेरों ने खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद उसे गड्ढे में धकेल दिया। गाड़ी की चाबी निकाल ली। कार में पीछे बैठे बोहरा परिवार के 2 बच्चे, 2 औरतें और 1 पुरुष को भी डराया-धमकाया एवं मारपीट की। इसके बाद जेवरात, नकदी लूटकर भाग गए। चालक अख्तर ने बताया कि उसके पर्स में 1500 रुपए, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और कार की चाबी लूटकर ले गए।

खबरें और भी हैं...