पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधूरे बने तालाब की दंडाधिकारी ने की जांच

अधूरे बने तालाब की दंडाधिकारी ने की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्धौर| प्रखंड के बरियातू पंचायत के गांगपुर में मनरेगा योजना से बने तालाब में ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को इसकी जांच की गई। यह जांच सिमरिया अनुमंडल दंडाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने की। उक्त तालाब गांगपुर के पिपराही में 2016-17 में बनाई गई है। ग्रामीणों ने योजना का स्थल परिवर्तन कर नाला को बांध कर आधा-अधूरा तालाब बनाने की शिकायत वरीय अधिकारी से किया था। जांच में पाया गया कि तालाब का प्राक्कलित राशि चार लाख 63000 हजार है। जिसमे चार लाख 48000 हजार रुपये का भुगतान पाया गया। योजना का क्रियान्वयन भी ठीक ढंग से नहीं किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीपीओ से योजना का अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जांच रिपोर्ट तैयार किया जायेगा। मौके पर बीपीओ जितेंद्र कुमार,सहायक अभियंता मनोज कुमार,कनीय अभियंता रूपेश कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...