सिमरिया | प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिकाएं पिछले 7 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। इसके कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटका हुआ है। सिमरिया और लावालौंग के 317 आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और लाभार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। बच्चों का पठन-पाठन, पोषाहार, टीकाकरण, जच्चा बच्चा रक्षा की देखभाल प्रभावित हो रही है। इसके अलावा लक्ष्मी लाडली योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, गृह भ्रमण, किशोरियों की देखभाल सहित अन्य योजनाएं प्रभावित हो रही है। आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं का कहना है कि सरकार 9 सूत्री मांगों को लेकर कोई ठोस पहल उठाएं। अन्यथा हड़ताल जारी रहेगा। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिकाएं 6 माह पूर्व हड़ताल पर चली गई थी और सरकार की वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दिया गया था। किंतु वार्ता में आश्वासन को पूरा नहीं किया गया। जिसके कारण केंद्र की सेविका और सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है।