पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिमरिया : आंगनबाड़ी सेविका के निधन पर शोकसभा

सिमरिया : आंगनबाड़ी सेविका के निधन पर शोकसभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमरिया | प्रखंड मुख्यालय के बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को शोक सभा आयोजित कर सिमरिया कला आंगनबाड़ी केंद्र की दिवंगत सेविका उर्मिला देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर उपस्थित सीडीपीओ शिप्रा सिन्हा ने उनके कार्यकाल को याद किया। शोक सभा के बाद सीडीपीओ और सेविकाओं का एक दल दिवंगत सेविका के घर पहुंचा। उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। शोक सभा में महिला पर्यवेक्षिका रीना कुमारी, रश्मि कुमारी, कुमकुम सिन्हा, अंजू कुमारी सेविका मीना देवी, सुनीता कुमारी, रुमिला कच्छप, तारामणि देवी, किरण देवी, पद्मिनी देवी, उर्मिला देवी, क्रांति कुमारी, मुनाका देवी, ज्योति देवी, रमणी देवी, सावित्री देवी सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...