सिमरिया |प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में शनिवार को पायनियर कंपनी ने प्रवक्ता प्रशिक्षण सह शिविर का आयोजन किया। शिविर में धान का बीज वितरण किया गया। जिसमें कम्पनी की 28 पी67 का धान 50 किसानों के बीच तीन-तीन किलो नि:शुल्क वितरण किया गया। धान की गुणवता और विशेषताओं की जानकारी दी गई तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के 5 सरल उपाय से अवगत कराया गया। गोष्ठी मे कंपनी के रीजनल प्रबंधक भानु उदय सिंह राठोर ने बताया कि 28पी 67 का धान प्रति एकड़ तीन से चार हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होता है। जो किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए सबसे अच्छा और वजनदार धान है। इस गोष्ठी में जिला पदाधिकारी मनीष पांडेय क्षेत्रीय प्रतिनिधी रंजन रजक, दीपनारायण सिंह सहित 50 किसान मौजूद थे।