सिमरिया | एक अनियंत्रित हाईवा रविवार की रात बागरा बस्ती निवासी जनार्दन सिंह के घर में घुस गया। इससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। हाइवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बिजली का पोल तोड़ते हुए घर में जा घुसा। इस घटना में घर में सो रहे लोग बाल बाल बच गए। घटना के बाद चालक उप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने बताया कि घर क्षतिग्रस्त होने से 50 हजार का नुकसान हुआ है।