पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुखिया का अधिकार छीनने का विरोध, 24 को सीएम पुतला दहन

मुखिया का अधिकार छीनने का विरोध, 24 को सीएम पुतला दहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड मुखिया संघ ने रविवार को किसान भवन में बैठक की । इसकी अध्यक्षता चतरा पर्यवेक्षक अमित कुमार चौबे, देवरिया मुखिया विवेक सिंह ने की ।संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष कृष्णा साहू ने किया ।बैठक में मुख्य मंत्री रघुवर सरकार को जम कर कोसा साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री के अड़ियल रवैया से क्षुब्ध होकर प्रखंड तथा जिला मुखिया संघ चतरा में 24 मई को मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन करेगा।

मुख्यमंत्री पंचायती राज को समाप्त कर पंचायत को अंधकार में धकेलना का काम कर रहे हैं। पंचायती राज अधिनियम के तहत सभी मुखिया जनता के द्वारा चुन कर मुखिया बनाए गए है लेकिन मुखिया की सारी शक्ति छीन कर ग्राम विकास समिति को दे दिया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। मुखियाओं के पास मात्र 20% ही पंचायत विकास का फंड रखा गया है और मात्र दस बीस लोगों द्वारा ग्राम विकास अध्यक्ष का चयन कर 80% विकास राशि सौंप दिया जा रहा है जो पंचायती राज अधिनियम के विरुद्ध है। मुखिया संघ इसका बहिष्कार करता है ।

मौके पर सलेहा खातून, बालकिशुन तुरी, सारो देवी, शालिनी ज्योति ,मुक्ता पांडेय, पम्मी देवी, प्रमोद सिंह, सुगन महतो के अलावा पूर्व मुखिया मो. इमरान हुसैन, अनुज सिंह, अंबिका सिंह, गिरेंदर पांडेय, बबलू सिंह भोगता मौजूद थे ।

खबरें और भी हैं...