पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 49 मरीजों की हुई जांच

शिविर में 49 मरीजों की हुई जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएमसी बीरू के नए निदेशक डॉ. जोर्ज मैथ्यू का स्वागत

भास्कर न्यूज | सिमडेगा

चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से रविवार को आनंद भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू के चिकित्सा निदेशक डॉ. जोर्ज मैथ्यू को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि शांति भवन मेडिकल सेंटर जिले की पहचान बन गया है और अब बाहर से भी लोग यहां गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉ. जोर्ज मैथ्यू के योगदान से यहां चिकित्सा कार्य में और तेजी आने की उम्मीद जताई गई। डा. मैथ्यू ने शांति भवन मेडिकल सेंटर के माध्यम से लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का वादा किया। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 49 लोगों की नि:शुल्क जांच करते हुए उन्हें विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए जरूरी सलाह दी गई। कार्यक्रम में संतोषी देवी, एसएमसी के अरविन सुशील, नरसिंग सुपरिटेटेंड सुगंती, ग्लेडबीन दास, पीआरओ प्रवीण तिवारी, रामावतार बंसल, हनुमान बोंदिया, कात्यायनी प्रसाद, मनोज जैन, मोतीलाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमरनाथ बामिलया, रामनिवास साहू, प्रभात कुलुकेरिया, श्यामलाल शर्मा, मिथिलेश प्रसाद, मुकेश अग्रवाल, अनूप केशरी, कृष्णा सरपंच और संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...