बिंधानइटोली पारिश में रविवार को प्रथम परम प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। फादर एर्नेष्ट केरकेट्टा की अगुवाई में मिस्सा अनुष्ठान हुआ। यहां 79 बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया। फादर एर्नेष्ट केरकेट्टा ने कहा कि प्रथम परम प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी बच्चे अच्छी राह पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बच्चे धर्म के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लें और अपने माता-पिता तथा बड़े लोगों की बात मानते हुए अच्छे इंसान बनें। पारिश में पिछले एक सप्ताह से धर्म की कक्षा चल रही थी। ब्रदर नीलम और प्रचारक नीरल होरो बच्चों को धर्म के बारे में जानकारी दे रहे थे। इस अवसर पर मसीही गीत गाए गए। क्रूसवीर और शिक्षकों की अगुवाई में एक से बढ़कर एक मसीही भजन प्रस्तुत किए गए। बताया गया कि सोमवार से दृढ़ीकरण संस्कार की कक्षा की शुरुआत होगी। मुख्य अनुष्ठाता के रूप में वीजी फादर इग्नासियुस टेटे उपस्थित होंगे।