पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिर्गी के रोगियों को दी नि:शुल्क दवा

मिर्गी के रोगियों को दी नि:शुल्क दवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा | श्री सर्वेश्वरी समूह परिसर में 20 मई को मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मिर्गी के मरीजों के बीच नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। सभी मरीजों को सूर्योदय के पूर्व दवाएं दी गई। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों और बाहरी क्षेत्रों से आए 86 मरीजों को आयुर्वेदिक और फकीरी पद्धति की दवाएं दी और रोगियों तथा उनके परिजनों को जरूरी परामर्श दिए। इलाज से पहले रोगियों और उनके परिजनों को सर्वेश्वरी समूह परिसर में ही ठहराया गया था। उनके भोजन और विश्राम की व्यवस्था समूह द्वारा की गई थी। इधर 22 मई को भी मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मरीजों को सूर्योदय से पूर्व नि:शुल्क दवाएं दी जाएंगी। इस आयोजन में समूह के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

खबरें और भी हैं...