पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि और पशुपालन के लिए 25 हजार महिलाओं को प्रशिक्षित करेगा प्रशासन

कृषि और पशुपालन के लिए 25 हजार महिलाओं को प्रशिक्षित करेगा प्रशासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को कृषि, पशुपालन और मछली पालन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रशासन विशेष कार्यक्रम संचालित करेगा। यह बातें डीसी जटाशंकर चौधरी ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन के तहत 64 हजार महिलाएं एसएचजी से जुड़ चुकी हैं। सहिया महिलाओं द्वारा स्वच्छता अभियान और ग्रामीण विकास के कार्यों में जिस तरह से उल्लेखनीय कार्य किया है, उसी तरह महिलाओं को कृषि कार्य से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन होगा। खरीफ के मौसम में हर 15 दिन में महिलाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए सभी पंचायतों में पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जो कार्यों को मूल्यांकन करेंगे। पंचायत प्रभारियों के कार्यों का अनुश्रवण बीडीओ द्वारा किया जाएगा तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम का अनुश्रवण प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी करेंगे। डीसी ने कहा कि 25 हजार महिलाओं को कृषि कार्य से जोड़े जाने की योजना है। इसके लिए 21 व 22 मई को सभी पंचायतों में कार्यशाला का आयोजन होगा। 28 व 29 मई को प्रखंडों में आयोजन किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...