आज इन डॉक्टरों की है ड्यूटी करेंगे मरीजों का इलाज
सिमडेगा | सदर अस्पताल में साेमवार की सुबह नौ से तीन बजे तक डॉ. अनिल कुमार और डॉ. निरूपमा भगत ड्यूटी पर रहेंगे। तीन बजे से रात के नौ बजे तक डॉ. एसएन साहू और डॉ. बेला फ्रांसिस्का मरीजों का इलाज करेंगी। वहीं रात के नाै बजे से सुबह नौ बजे तक डॉ. पीएस लिंडा अाैर डॉ. शिल्पी किड़ो ड्यूटी पर रहेंगी। पोस्टमार्टम ड्यूटी पर डा. सिलवंत एक्का रहेंगे।