पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन के कागजात नहीं देने पर की थी 4 हत्या

जमीन के कागजात नहीं देने पर की थी 4 हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकरटांड थाना क्षेत्र के नोनगड़ा गोंदलीपानी गांव में शनिवार को पांच साल के बच्चे समेत चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दिया है। एसपी संजीव कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। गांव निवासी संजय सोरेंग ने अपने चचेरे भाई राकेश सोरेंग से बैंक से ऋण लेने के लिए जमीन के कागजात मांगे थे। संजय ने कागजात नहीं मिलने पर गुस्से में आकर निर्मल साेरेंग, पुनीत सोरेंग और विनय सोरेंग के साथ मिलकर राकेश, उसकी भाभी कार्मेला और फिलमोन सोरेंग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। गांव में प्रार्थना करने वाले निस्तोर साेरेंग ने दोनों पक्षों को समझाने बुझाने की कोशिश की थी तो गुस्से में आकर आरोपियों ने निस्तोर को भी मार डाला। एसपी ने कहा कि जमीन विवाद जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस ने पुनीत सोरेंग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने कहा कि यह मात्र पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।

खबरें और भी हैं...