सामटोली, महतोटोली, पुरनापानी और खिजरी के ग्रामीणों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में कुरडेग रोड के चौड़ीकरण के लिए हो रही जमीन मापी का विरोध किया गया। नील जस्टिन बेक ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर जमीन लूटना चाह रही है। पूर्व में हुए चौड़ीकरण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा अभी तक नहीं मिल पाया है और पुन: सरकार जमीन अधिग्रहण करना चाह रही है। इसे हर हाल में रोकना होगा। इस दौरान कुरडेग रोड जनसंघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमें तारसियुस मिंज को अध्यक्ष, अब्राह्म लकड़ा, मनोरंजन मिंज, जगरानी टोप्पो, कुलदीप तिर्की, मेरी सुचिता तिर्की को उपाध्यक्ष, प्रभा खलखो को सचिव, अनिला मिंज व अनिमा तिर्की को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमरूस टोप्पो कल्याण एक्का, अजय, ओलिवर लकड़ा, सुनील को शामिल किया गया। बैठक में अगुस्टीना सोरेंग, अमरूस टोप्पो] मनोरंजन मिंज, निर्मला, प्रदीप, उर्सेला, संजय बड़ाईक, सुनील, बोनिफस आदि शामिल थे।