सिमडेगा | सदर प्रखंड के कोचेडेगा के सामुदायिक भवन में गुरुवार को गोंड समाज की बैठक हुई। इस मौके पर गोंड आदिवासी महासभा के अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रधान ने कहा कि लोग एकता बनाए रखें और सामाजिक समस्याओं को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज में कई कुरीतियां व्याप्त हैं। इन कुरीतियों को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।