सिमडेगा | डीईओ कार्यालय में 18 मई को बैठक होगी। बैठक में जिले के सभी राजकीयकृत उवि, उत्क्रमित उवि, प्रोजेक्ट बालिका उवि और मॉडल विद्यालयों के प्रधानाें से उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इस मौके पर विद्यालयों में नए नामांकन, वर्गवार व कोटिवार छात्र संख्या की समीक्षा की जाएगी। विद्यालय प्रधानाें से कहा गया कि वे इससे संबंधित प्रतिवेदनों के साथ समय पर उपस्थित हों। डीईओ ने कहा कि यदि विद्यालय के प्रधान मूल्यांकन कार्य कर रहे हों तो वे विद्यालय के एक सहायक शिक्षक और लिपिक की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।