पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइल व लिफाफा बनाने का प्रशिक्षण ले रहे युवा

फाइल व लिफाफा बनाने का प्रशिक्षण ले रहे युवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा | स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से पेपर कवर लिफाफा और फाइल बनाने के दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन गुरुवार को किया गया। एलडीएम एस मिश्रा ने कहा कि पेपर कवर लिफाफा और फाइल बनाकर अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों व कार्यालयों में इनकी मांग काफी अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए इसे रोजगार के रूप में अपनाया जा सकता है। कार्यक्रम में आगंतुकों का स्वागत करते हुए संस्थान के निदेशक जे कुल्लू ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में वार्ड 12 की 26 महिलाएं शामिल हो रही हैं। प्रशिक्षण मो. जावेद द्वारा दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...