सिमडेगा | सदर प्रखंड के बीरू में विद्युत ग्रिड के उदघाटन को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को जिलास्तरीय पदाधिकारी, जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंहदेव, भाजपा के घनश्याम सिंह, सुमंत शर्मा आदि तैयारी में व्यस्त रहे। बीरू ग्रिड स्थल पर जेसीबी के माध्यम से जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है।