सिमडेगा | बोलबा के पिड़ियापोंछ निवासी रामलगन प्रसाद ने उपायुक्त को आवेदन देकर बेलकुबा बगडुगी नाला पर हुए चेकडैम निर्माण का अभिलेख प्रखंड कार्यालय से गायब कर दिए जाने की शिकायत की है। आवेदन में कहा गया है कि चेकडैम निर्माण का एग्रिमेंट 20 जनवरी 2006 को हुआ था और एग्रिमेंट विभागीय जनसेवक इंद्रदेव उरांव के नाम से किया गया था। चार लाख 77 हजार 900 की प्राक्कलित राशि में से जनसेवक द्वारा कार्य से अधिक राशि निकालते हुए तीन लाख 47 हजार 250 रुपए एडवांस लेने का आरोप लगाते हुए रामलगन ने डीसी से गुहार लगाई है कि उक्त गड़बड़ी के कारण उन्हें भुगतान नहीं हो पा रहा है।