सिमडेगा| सिमडेगा जिला स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझ रहा है। 155 स्वास्थ्य उपकेंद्रों तथा सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना के बावजूद चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को बेहतर चिकित्सा नहीं मिल पाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज झोला छाप डाक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं।
मरीजों को पेयजल, शौचालय, पंखे तक ठीक नहीं
155
स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं सिमडेगा जिले में। सभी उपकेंद्र एएनएम के भरोसे हैं क्योंकि प्रखंड मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही डाक्टर की संख्या कम है।
इनफोग्राफिक्स
07 सामुदायिक स्वास्थ्य हैं जिले में।
115 स्वीकृ पद है डाक्टरों के लिए जिसमें से सिर्फ 36 डाक्टर ही पदस्थापित हैं।
05 स्वास्थ्य प्रोग्राम पदाधिकारी के पद जिले में स्वीकृत हैं जिसमें जिला मलेरिया पदाधिकारी के पद को छोड़ सभी पद रिक्त हैं।