पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलमीनार से जलापूर्ति नहीं होने लोग परेशान

जलमीनार से जलापूर्ति नहीं होने लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोलबा प्रखंड के पिड़ियापोंछ में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पंचायत में पानी की समस्या दूर कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि पिडियापोंछ भंडारटोली में शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए चार चापाकल भी खराब पड़े हैं एवं जलमीनार का भी कोई फायदा नहीं मिल रहा। चापाकल खराब होने के कारण पिड़ियापाेंछ के पाहनटोली गांव में आज भी लोग डोभा का पानी पीने के लिए विवश हैं। गांव में पांच वर्ष पूर्व बनाई गई सोलर सिस्टम की जलमीनार से पांच दिन भी पानी नहीं मिलने की शिकायत करते हुए इसे भी चालू कराने की मांग लोगों ने उठाई है। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में जोहानी कुल्लू, विंसेट कुल्लू, ज्योति डुंगडुंग, क्लेमेंट कुल्लू सिकंदर लोहरा, गुलशन डुंगडुंग, मनीषा कुल्लू, सुकरू अहीर, कांता कुल्लू, पंखरस कुल्लू, प्रकाश डुंगडुंग और सुषमा डुंगडुंग सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।

इधर पाहनटोली के ग्रामीणों ने डीसी को सौंपे गए ज्ञापन में गांव के दो चापाकल के खराब रहने की शिकायत की गई है। जोसेफ कुल्लू और इलियाजर कुल्लू के घर के नजदीक स्थित घर के चापाकल के खराब रहने की सूचना मुखिया को दिए जाने के बावजूद मरम्मत नहीं होने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...