पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीरू ग्रिड के उद्घाटन के लिए किया जा रहा भूमि समतल

बीरू ग्रिड के उद्घाटन के लिए किया जा रहा भूमि समतल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर प्रखंड के बीरू में विद्युत ग्रिड के उदघाटन को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को जिलास्तरीय पदाधिकारी, जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंहदेव, भाजपा के घनश्याम सिंह, सुमंत शर्मा आदि तैयारी में व्यस्त रहे। बीरू ग्रिड स्थल पर जेसीबी के माध्यम से जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है। यहां भव्य पंडाल बनाया जाएगा। 23 मई को मुख्यमंत्री रघुवर दास बीरू आएंगे और वह विद्युत ग्रिड का उदघाटन करेंगे। मालूम हो कि सिमडेगा में पर्याप्त और सुचारू विद्युत आपूर्ति की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस उद्देश्य से विद्युत ग्रिड का निर्माण किया गया है। हालांकि ग्रिड से विद्युत आपूर्ति को लेकर भी लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा है। जिले में ग्रिड से विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर विकास की उम्मीदें जगी हैं।

खबरें और भी हैं...