पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीरू में रैली निकाल स्वच्छता के लिए किया जागरूक

बीरू में रैली निकाल स्वच्छता के लिए किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरू युवा केंद्र ने निकाली स्वच्दता जागरूकता रैली

भास्कर न्यूज | सिमडेगा

नेहरू युवा केंद्र की ओर से शनिवार को बीरू में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। राजकीय उवि बीरू के बच्चे रैली में शामिल हुए। प्राचार्य श्याम नंदन शशि के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली कस्बे के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। बस पड़ाव तक रैली निकालने के बाद एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि हम सबों को स्वच्छता में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

छात्र-छात्राएं स्वच्छता के प्रति खुद जागरूक रहें अाैर अपने गांव-टोले के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्वच्छता अभियान में बच्चे अच्छे प्रेरक की भूमिका निभा सकते हैं। बच्चे अभियान की शुरुआत अपने घर और मोहल्ले से करें। अपने परिजनों और मोहल्ले के लोगों को समझाएं कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से देश में काफी बदलाव आया है। हालांकि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। देश की नई पीढ़ी से लोगों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

कहा कि लोग अपने घरों के आसपास जल जमाव नहीं होने दें। कीचड़ और जल जमाव की वजह से मक्खी मच्छर उत्पन्न होेते हैं और कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने शौचालय के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कह हर घर में शौचालय होना चाहिए। जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने में सभी की भूमिका होनी चाहिए। इस मौके पर अजय कुमार, नूतन बरला, समीर केरकेट्टा, प्रवीण बड़ाईक, नीलम बड़ाईक, लिपिका मिश्रा, नेहा कुमारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...