बसिया| रांची-सिमडेगा पथ निर्माण के दौरान विभिन्न जगहों पर स्पीड ब्रेकर बनाया गया है जिससे दुर्घटना हो रही है। स्पीड ब्रेकर किन्दिरकेला, बसिया एवं कोनबीर में बनाया गया है। जानकारी के अनुसार राजकीय पथों पर उच्च न्यायालय से आदेश के बाद ही स्पीड ब्रेकर बनाना है लेकिन बिना आदेश के ही स्पीड ब्रेकर बना कर दुर्घटना को आमंत्रित किया जा रहा है।