पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों से पुरानी किताबें लेकर स्कूलों में बनाएं पुस्तक बैंक

बच्चों से पुरानी किताबें लेकर स्कूलों में बनाएं पुस्तक बैंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में भाग लेते विद्यालय प्रधान।

हर माह 19 तारीख को स्कूल में मनेगा स्वच्छता दिवस

भास्कर न्यूज | सिमडेगा

जिले के विभिन्न कोटि के विद्यालय प्रधानों की बैठक शुक्रवार को जिला शिक्षा कार्यालय में हुई। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरू पुष्पा टोप्पो ने विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श किया। उन्होंने नए छात्र-छात्राओं के नामांकन की जानकारी लेते हुए कहा कि विद्यार्थियों से पुरानी पाठ्य पुस्तकें वापस लेते हुए विद्यालयों में पुस्तक बैंक बनाएं और जिन बच्चों के पास पुस्तक नहीं है उन्हें वितरित करें।

अवशेष किताबों के बारे हिसाब रखने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक माह की 19 तारीख को विद्यालयों में स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। स्वच्छता दिवस पर कुछ पैसे खर्च करने तथा शौचालय व चापाकल को क्रियाशील बनाने को कहा। उन्होंने विद्यालय में गर्मी छुट्टी होने के पूर्व दीवार में मेजरमेंट स्केल बनाने के निर्देश दिए गए। स्कूलों में वायरिंग के लिए राशि उपलब्ध कराने के बावजूद बहुत से विद्यालयों में वायरिंग का काम नहीं होने पर डीईओ ने नाराजगी व्यक्त की।

सभी विद्यालयों में बाल संसद का गठन शीघ्र कर लेने का निर्देश दिया गया। सभी उपस्थित शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई। जिससे बच्चाें को जागरूक किया जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...