पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डंपर की चपेट में आकर होमगार्ड मधु साहू की मौत

डंपर की चपेट में आकर होमगार्ड मधु साहू की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टभाडीह के निकट हुए सड़क हादसे में एक होमगार्ड मधु साहू की मौत हो गई। एसडीपीओ के कार्यालय में तैनात मधु साहू ड्यूटी करने के बाद अपनी मोपेड से भेलवाडीह स्थित अपने गांव लौट रहा था। टभाडीह के पास मिट्टी लोड करके सामने से आ रहे डंपर की चपेट में मधु की मोपेड आ गई और उसे गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में कुछ देर बाद मधु साहू की मौत हो गई। मुफ्फसिल थाना प्रभारी एनके सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले डंपर का पता चल गया है तथा क्षेत्र में काम करा रहे ठेकेदार का वह डंपर है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि एसडीपीओ अमित कुमार सिंह ने मृतक की प|ी को तत्काल सहायता के रूप में साढ़े पांच हजार रुपए प्रदान किए हैं। मामले में मृतक के छोटे भाई तेजेंद्र साहू ने मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर घटना में होमगार्ड मधु साहू की मौत पर होमगार्ड एसोसिएशन ने शोक व्यक्त किया है। होमगार्ड के कमांडेंट ने मृतक के आश्रितों को प्रावधान के अनुसार मदद देने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...