पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेकडैम निर्माण की सूची सौंपें जनप्रतिनिधि बागवानी के लिए महिलाओं को करें प्रेरित

चेकडैम निर्माण की सूची सौंपें जनप्रतिनिधि बागवानी के लिए महिलाओं को करें प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को हुई पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। निर्वाचन विभाग की समीक्षा के क्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं का ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पहचान पत्र बना हुआ है या स्पष्ट फोटो नहीं है, उनका 23 से 26 मई तक प्रत्येक पंचायत के पंचायत भवन में फोटोग्राफी का कार्य किए जाएगा।

सिमडेगा प्रखंड में ऐसे मतदाताओं की संख्या 10 हजार 746 है। बीडीओ शशींद्र बड़ाईक ने पंचायत प्रतिनिधियों ने इस कार्य को सफल बनाने के लिए सहयोग करने को कहा। कहा गया कि निर्धारित तिथि को बीएलओ और पर्यवेक्षक उपस्थित रहेंगे। मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान बीडीओ ने बताया कि जल संचयन के लिए राज्य स्तरीय प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है। 24 मई तक मनरेगा से चेकडैम, डोभा और तालाब निर्माण की सूची कार्यालय में जमा करने का आग्रह जनप्रतिनिधियों से किया गया। महिला स्वयं सहायता समूहों को आम बागवानी के लिए प्रेरित करने को कहा। बराबरपानी पंचायत समिति सदस्य ने घोसरा एवं माटाठोली में पुलिया निर्माण का मामला उठाया। इस पर जेई ने बताया कि पुलिया का ढलाई कार्य पूरा कर लिया गय ा है। एप्रोच पथ पर मिट्‌टी भराई का काम बाकी है। बीडीओ ने एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत 18 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्य वृद्धा पेंशन में तीन, राज्य विकलांगता पेंशन में आठ, विधवा सम्मान पेंशन में दो, वृद्धा पेंशन के 119, आदिम जनजाति पेंशन के दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। दाखिल खारिज के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 51 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें दो आवेदनों को स्वीकृति के लिए अनुमंडल कार्यालय भेजा गया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं। बैठक में पशुपालन, कल्याण व जेटीडीएस आदि के कार्यों की समीक्षा हुई। प्रमुख तिमिथियुस खाखा की अध्यक्षता मेें हुई बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

पंचायत समिति की बैठक में भाग लेते प्रमुख, बीडीओ और अन्य।

मनरेगा के कार्यस्थल पर करें पेयजल और दवा की व्यवस्था

बराबरपानी पंचायत में मनरेगा योजनाओं में योजना स्थल पर समुचित सुविधाएं नहीं होने का मामला उठाया गया। बीडीओ ने पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और मुखिया को योजना स्थल पर पानी, शेड और दवा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आपूर्ति विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि लाभुकों को कम अनाज नहीं दिया जाना है। उज्जवला योजना के तहत एसईसी के बाध्यता काे खत्म करने की जानकारी दी गई। कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में कृषि पदाधिकारी द्वारा बीज वितरण की जानकारी दी गई। स्मार्ट टेक्नोलॉजी के बारे बताया गया। कृषि योजनाओं का सही लाभ जरूरतमंदों को देने के निर्देश दिए गए। 20 मई को कृषि कार्यालय में आयोजित होने वाले कृषक प्रशासन संवाद के बारे जानकारी दी गई।

पंचायत समिति की बैठक में भाग लेते सदस्य।

गर्मी छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को दी जाएगी किताबें

बैठक में कहा गया कि 18 विद्यालयों को मर्ज किया गया है। जिसमें बच्चे, शिक्षक आैर रसोइयों को संबंधित विद्यालय में समायोजित किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में शौचालय का उपयोग सही ढंग से नहीं किए जाने की बात बैठक में कही गई। कहा गया कि गर्मी छुट्टी के बाद पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में मातृ वंदना एवं लक्ष्मी लाडली योजना की जानकारी दी गई। 1458 के विरुद्ध 786 लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया है। प्रखंड के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों कुलुकेरा, भेड़ीकुदर, खूंटीटोली, केलाघाघ व तामड़ा में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का पद रिक्त है। कुलुकेरा व भेड़ीकुदर में 19 अौर खूंटीटोली, केलाघाघ और तामड़ा में 23 मई को सेविका का चयन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...