सिमडेगा | नागपुरिया संघ की बैठक 20 मई काे संघ द्वारा संचालित ब्रिलिएंट्स हाईस्कूल में होगी। बैठक दिन के 11 बजे से शुरू होगी। सचिव टीपी सिंह ने बताया कि बैठक में संघ की विभिन्न गतिविधियों और विद्यालय में पठन-पाठन के स्तर को आगे बढ़ाने से संबंधित विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी पदधारियों-सदस्यों से उपस्थित रहने को कहा है।